श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव - सीतामढ़ी
श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव
श्री गुरु पूणिमा का पावन पर्व प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है | समस्त शिष्य गण श्रद्धालु गण इस पावन पर्व पर उपस्थित होकर श्री गुरदेव भगवान जी की कुटिया एवं समाधी स्थल जो असीम ऊर्जा का स्रोत है वंहा पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते है | उस दिन प्रात : 8 बजे श्री हनुमान जी महाराज का ध्वजा रोहण होता है एवं पूजन करके प्रसाद वितरण किया जाता है | दिन मे कुटिया परिसर मे श्री सीता राम नाम संकीतर्न एवं भजन का कार्यक्रम होता है | दिन मे १२ बजे कुटिया के पावन द्धार पर ” राम” शब्द लिखकर फिर क्रम से दोनों महाराज जी श्री रामाज्ञा दास जी महाराज एवं श्री शुकदेव दास जी महाराज आरती करते है तत्पश्चात कुछ प्रमुख संत एवं भक्त गण आरती करते है | पूजन के उपरांत दोनों महाराज जी का सम्बोधन होता है | सम्बोधन के बाद हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तगण भंडारा का प्रसाद ग्रहण करते है |
फिर दोनों महाराज जी भगवान राम के जन्म एवं गुरु देव भगवान के पावन सन्देश के वारे अपना प्रवचन करते है २ बजे से भण्डारा प्रारम्भ हो जाता है जो रात्रि में देर तक कई हजार संत एवं भक्त प्रसाद ग्रहण करते है |